देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा के लिए 843 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए 834 तीर्थयात्रियों का एक जत्था बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जम्मू, 16 अगस्त वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए 834 तीर्थयात्रियों का एक जत्था बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 39वें जत्थे में 614 पुरुष, 146 महिलाएं, 67 साधु और सात बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालु 27 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए सुबह तीन बजे से 3.40 बजे के बीच रवाना हुए।
दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल मार्गों से शुरू हुई।
नुनवान-पहलगाम के 48 किलोमीटर पारंपरिक मार्ग से अब तक 586 तीर्थयात्री रवाना हुए हैं और वे सभी 20 वाहनों में अमरनाथ के लिए गए हैं।
बाकी 248 श्रद्धालु छोटे लेकिन अधिक चुनौतीपूर्ण 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा के लिए रवाना हुए। ये सभी श्रद्धालु अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए सात वाहनों में जम्मू से रवाना हुए।
अब तक 4.25 लाख से अधिक तीर्थयात्री गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होने वाली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)