देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर जनपर में कोविड-19 के 84 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में शनिवार को कोविड-19 से और 84 लोगों के संक्रमित पाये जाने से जिले में इस महामारी के मरीजों की संख्या चार हजार को पार कर गई है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 18 जुलाई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में शनिवार को कोविड-19 से और 84 लोगों के संक्रमित पाये जाने से जिले में इस महामारी के मरीजों की संख्या चार हजार को पार कर गई है ।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर मनोज कश्यप ने बताया कि शनिवार सुबह तक आयी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट के अनुसार गौतम बुद्ध नगर जनपद में और 84 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 4,024 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मामले पाए गए: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कश्यप ने बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर 102 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जिसके साथ ही कोविड-19 के 3,033 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 953 मरीजों का यहां विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जो नये मरीज शनिवार को पाए गए हैं, उन्हें यहां विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में फिर से नहीं लग रहा है लॉकडाउन, सरकार की तरफ से दी गई सफाई.

उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 की वजह से अब 38 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जनपद गौतम बुद्ध नगर में 295 निषिद्ध जोन घोषित किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, भारी बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी; जानें अगले 24 घंटों का हाल

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं