देश की खबरें | शराब पीकर गाड़ी चलाने से वर्ष 2020 में 8,355 सड़क दुर्घटना: ‘रांग साइड ड्राइविंग’ से 20,228 दुर्घटना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2020 के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने से 8,355 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि गलत दिशा में गाड़ी चलाने से 20,228 दुर्घटनाएं हुईं। संसद को बुधवार को यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, दो फरवरी वर्ष 2020 के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने से 8,355 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि गलत दिशा में गाड़ी चलाने से 20,228 दुर्घटनाएं हुईं। संसद को बुधवार को यह जानकारी दी गई।

राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वर्ष 2020 के दौरान भारत में कुल 3,66,138 सड़क दुर्घटनाएं हुईं।

गडकरी ने कहा कि लाल बत्ती उल्ल्ंघन से 2,721 दुर्घटनाएं हुईं, जबकि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से 6,753 दुर्घटनाएं हुईं।

मंत्री के अनुसार कुल 62,738 दुर्घटनाएं अन्य कारणों से हुईं।

गडकरी ने कहा कि 2021 और 2020 में शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए जारी चालान क्रमशः 48,144 और 56,204 थे।

मंत्री के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने नए कानून और सख्त दंड के माध्यम से सबसे अधिक राजस्व(447 करोड़ रुपये) एकत्र किया है, उसके बाद हरियाणा (326 करोड़ रुपये), राजस्थान (267 करोड़ रुपये) और बिहार (258 करोड़ रुपये) कैलेंडर वर्ष 2021 के दौरान राजस्व एकत्रित किये हैं।

वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 (दिसंबर 2021 तक) में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा से उत्पन्न उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह की कुल मात्रा क्रमशः 27,744 करोड़ रुपये और 24,989 करोड़ रुपये थी।

एक अलग सवाल का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि हरित राजमार्ग (वृक्षारोपण, प्रत्यारोपण, सौंदर्यीकरण और रखरखाव) नीति, 2015 के तहत दिसंबर 2021 तक 51,178 किलोमीटर की लंबाई वाली 869 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में 244.68 लाख पौधे लगाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\