खेल की खबरें | फॉलोऑन के बाद भारतीय महिला टीम के चाय तक एक विकेट पर 83 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पदार्पण टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाली चौथी खिलाड़ी बन गयीं जिससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन फॉलोऑन मिलने के बाद शुक्रवार को यहां चाय तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 83 रन बना लिये।

ब्रिस्टल, 18 जून सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पदार्पण टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाली चौथी खिलाड़ी बन गयीं जिससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन फॉलोऑन मिलने के बाद शुक्रवार को यहां चाय तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 83 रन बना लिये।

पहली पारी में 96 रन बनाकर शतक से महज चार रन से चूकने वाली शेफाली 11 चौकों से 55 रन बनाकर खेल रही हैं जबकि दूसरे छोर पर पदार्पण कर रही एक अन्य बल्लेबाज दीप्ति शर्मा 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। शेफाली दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाली भारत की पहली महिला बल्लेबाज भी बन गयी हैं।

इन दोनों ने 20 ओवरों तक इंग्लैंड की गेंदबाजों का डटकर सामना किया और लंच के बाद के सत्र में 54 रन जोड़े, जब बारिश के कारण चाय के सत्र में दो बार विलंब हुआ। लंच के बाद का सत्र बारिश के कारण 30 मिनट देर से शुरू हुआ था। इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में इन दोनों खिलाड़ियों को आउट करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

दूसरी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सुबह के सत्र में आठ रन पर आउट हो गयी थीं।

भारतीय टीम चार दिन के मैच में अब भी 82 रन से पिछड़ रही है जबकि उसके नौ विकेट बाकी हैं।

भारतीय महिला टीम सुबह के सत्र में पहली पारी में 231 रन पर सिमट गयी थी। इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 396 रन पर घोषित की थी और भारत उससे 165 रन से पिछड़ रहा था जिससे मेजबानों ने उसे फॉलोऑन दिया।

गुरूवार को दूसरे दिन 17 वर्षीय शेफाली और मंधाना (78) ने भारत को शानदार शुरूआत करायी लेकिन उसने इसके बाद जल्दी जल्दी पांच विकेट खो दिये थे। भारत ने शुक्रवार को सुबह पांच विकेट पर 187 रन से खेलना शुरू किया। उसने इसी स्कोर पर दो खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिये। दीप्ति एक छोर पर डटी थी लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते गये।

भारत ने इस तरह 21.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर रात के स्कोर में 44 रन जोड़े।

दीप्ति ने नाबाद 29 और पूजा वस्त्राकर ने 12 रन का योगदान किया। इन दोनों ने नौंवे विकेट के लिये 33 रन की भागीदारी की लेकिन टीम को फॉलोऑन से नहीं बचा सकीं।

भारत को इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन और हीथर नाइट की जोड़ी को खेलने में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। एक्लेस्टोन ने 88 रन देकर चार विकेट अपने नाम किये जबकि हीथर नाइट को दो विकेट मिले। कैथरीन ब्रंट, नटाली स्किवर, आन्या श्रबसोल और केट क्रास ने एक एक विकेट प्राप्त किया।

भारत ने दिन का पहला रन 20 गेंद खेलने के बाद बनाया, लेकिन तब तक उन्होंने दो विकेट गंवा दिये थे जिसमें उप कप्तान हरमनप्रीत कौर का अहम विकेट भी शामिल था।

दिन के दूसरे ओवर में इंग्लैंड ने रिव्यू लिया और हरमनप्रीत रात के चार रन के स्कोर में एक भी रन जोड़ने से पहले आउट हो गयीं। उन्हें एक्लेस्टोन की गेंद पर पगबाधा आउट दिया गया।

तानिया भाटिया दो ओवर बाद छह गेंद खेलकर पवेलियन लौटी। उन्हें भी एक्लेस्टोन ने आउट किया। इसके बाद इंग्लैंड की इस गेंदबाज ने स्नेह राणा (02) को टर्न लेती गेंद पर आउट किया जिससे भारत का स्कोर आठ विकेट पर 197 रन हो गया।

इंग्लैंड ने 80 गेंद के बाद नयी गेंद ली और भारतीय पारी इसके 1.2 ओवर बाद पूजा वस्त्राकर (12) और झूलन गोस्वामी के आउट होने से समाप्त हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\