देश की खबरें | असम में कोविड-19 के 81 नये मामले सामने आए, कुल मामले 2,324 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में शनिवार को कोविड-19 के 81 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 2,324 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने यह जानकारी दी।

जियो

गुवाहाटी, छह जून असम में शनिवार को कोविड-19 के 81 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 2,324 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नये मामले 11 जिलों से सामने आए हैं जिनमें होजाई में सबसे ज्यादा 40 मामले हैं। इनमें हवाई मार्ग से राज्य लौटने वाले चार लोग भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली: गंगा राम अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

धेमाजी से नौ, बरपेटा और नगांव से सात-सात मामले, बिस्वनाथ से चार, सोनितपुर से तीन, कर्बी आंगलोंग और तिनसुकिया से दो-दो, मोरीगांव, डिब्रूगढ़ और लखिमपुर से एक-एक मामला सामने आया है।

कुल मिलाकर, 25 मई को घरेलू विमान यात्राएं फिर से शुरू होने के बाद से राज्य में लौटे 70 लोग जांच में संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 30 लोग वे भी हैं जो कुवैत से लौटे हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Pandemic: कोरोना टेस्ट करवाने और हॉस्पिटल में बेड ढूंढने के लिए मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम सहित देश के कई हिस्सों में लोगों को करना पड़ रहा है संघर्ष.

शर्मा ने कहा कि राज्य में फिलहाल 1,808 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 509 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं चार लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य राज्यों में चले गए हैं।

मंत्री ने स्थिति का जायजा लेने, भविष्य की तैयारी और चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ से जानकारी लेने के लिए शिवसागर सिविल अस्पताल का दौरा भी किया।

चार मई को अंतर राज्यीय आवागमन शुरू होने के बाद से राज्य में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े थे और तब से अब तक कोविड-19 के 2,000 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अपने नियमित बुलेटिन में कहा कि असम की सात सरकारी लैब और कुछ अन्य केंद्रों में कोविड-19 के लिए अब तक 1,33,029 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\