देश की खबरें | महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनावों में 79 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के 34 जिलों में 12,711 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए शुक्रवार को 79 प्रतिशत मतदान हुआ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 15 जनवरी महाराष्ट्र के 34 जिलों में 12,711 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए शुक्रवार को 79 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य के निर्वाचन आयुक्त यू पी एस मदन ने यह जानकारी दी।

पिछले साल 11 दिसंबर को 14,234 ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा की गयी थी लेकिन कुछ स्थानीय निकायों में निर्विरोध उम्मीदवार चुन लिए गए।

आयोग ने कहा है नक्सल प्रभावित जिला गढ़चिरौली की छह तालुकाओं की 162 ग्राम पंचायतों में मतदान 20 जनवरी को होगा।

निर्वाचन आयुक्त ने एक बयान में कहा, ‘‘शुक्रवार को 12,711 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हुआ। गढ़चिरौली में मतगणना 22 जनवरी को होगी। बाकी जिलों में मतगणना 18 जनवरी को होगी।’’

शुक्रवार को 1,25,709 सीटों के लिए मतदान हुआ। सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढे़ पांच बजे तक मतदान हुआ।

गढ़चिरौली और गोंदिया की चार तालुकाओं में मतदान दिन में तीन बजे खत्म हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी