देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 79 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 79 नये मामले सामने आये, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,21,602 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुडुचेरी, आठ अगस्त केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 79 नये मामले सामने आये, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,21,602 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने कहा कि ये नये मामले 5,490 नमूनों की जांच के बाद सामने आये।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी क्षेत्र में 47 मामले जबकि केरल में पुडुचेरी के एक एन्क्लेव माहे में 20 मामले सामने आये। वहीं, कराईकल में 10 और यानम में दो मामले सामने आये।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 849 है, जिसमें से अस्पतालों में 181 मरीज और घर पर पृथकवास में 668 मरीज हैं।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि रविवार सुबह 10 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे के दौरान पुडुचेरी में 112 मरीज ठीक हो गए, जबकि अभी तक कुल 1,18,953 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई और मृतक संख्या अभी 1,800 है।

विभाग ने अब तक 15.42 लाख नमूनों की जांच की है और उनमें से 13.18 लाख की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि विभाग ने कुल मिलाकर 7.36 लाख लोगों का टीकाकरण किया है, जिसमें दूसरी खुराक लेने वाले भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\