देश की खबरें | मप्र में कोरोना वायरस के 789 नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 28,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 789 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 28,589 तक पहुंच गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 27 जुलाई मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 789 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 28,589 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मृतकों की संख्या 820 हो गयी है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 7924 नए केस, 227 की मौत: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से जबलपुर एवं रीवा में दो-दो और भोपाल, ग्वालियर, बड़वानी, सिंगरौली एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 304 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 159, उज्जैन में 72, सागर में 32, जबलपुर में 26, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 19 एवं खरगोन में 17 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | बीजेपी का तंज- इंदिरा गांधी ने 50 बार आर्टिकल 356 का प्रयोग कर सरकारों को खत्म किया था.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 189 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 127, ग्वालियर में 59, दमोह में 31, जबलपुर में 28 एवं बड़वानी में 27 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 28,589 संक्रमितों में से अब तक 19,791 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 7,978 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 659 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,076 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा