देश की खबरें | ‘दुआरे सरकार’ शिविर में आने वालों में से 78 प्रतिशल लोगों को मिला है लाभ : ममता बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि ‘दुआरे सरकार’ शिविरों में आए 2.5 करोड़ लोगों में से करीब 78 प्रतिशत लोगों को कार्यक्रम का लाभ मिला है।

कोलकाता, 27 जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि ‘दुआरे सरकार’ शिविरों में आए 2.5 करोड़ लोगों में से करीब 78 प्रतिशत लोगों को कार्यक्रम का लाभ मिला है।

इस साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले तृणमूल कांग्रेस प्रशासन ने राज्य सरकार की 11 जन कल्याण योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए पिछले महीने ‘दुआरे सरकार’ योजना शुरू की थी।

राज्य भर में जगह-जगह पर एक दिसंबर से शिविर लगाए गए हैं जो 30 जनवरी तक काम करेंगे।

बनर्जी ने कहा कि ‘स्वास्थ्य साथी’ कार्यक्रम के तहत उनकी सरकार 10 करोड़ आबादी को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा मुहैया करा रही है और छात्रवृत्ति के जरिए युवाओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

स्वास्थ्य साथी योजना के तहत प्रत्येक परिवार को हर साल पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा पाने का अधिकार है।

राज्य सरकार की जन कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में बनर्जी ने वित्तपोषण करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारियों, राजनयिकों, वरिष्ठ पत्रकारों सहित अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दुआरे सरकार शिविरों के माध्यम से जिलों में लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार जमीनी स्तर पर जा रही है।’’

केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से तुलना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उसमें अनुदान राशि 60 अनुपात 40 (केन्द्र व राज्य का) है जबकि स्वास्थ्य साथी कार्यक्रम पर आने वाला पूरा खर्च पश्चिम बंगाल सरकार उठाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कोविड-19 और चक्रवात अम्फान का प्रभावी तरीके से मुकाबला किया है और वर्तमान में राज्य में कुछ ही लोग संक्रमण से प्रभावित हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के डॉक्टर बहुत प्रतिभाशाली और दक्ष हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी