देश की खबरें | 76 साल के हुए लालू, समर्थकों और परिवार ने मनाया जश्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में भीषण गर्मी से बेपरवाह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद का 76वां जन्मदिन मनाया।

पटना, 11 जून बिहार में भीषण गर्मी से बेपरवाह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद का 76वां जन्मदिन मनाया।

पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर यहां अनुयायियों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में 76 पाउंड वजन का एक विशाल केक काटा गया।पटना के कई हिस्सों में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा गरीबों को भोजन करवाया गया ।

इस अवसर की विशिष्टता राजद के अब प्रदेश में सत्ता में होने एवं पार्टी सुप्रीमो के शहर में रहने के कारण और भी बढ़ गई क्योंकि पिछले कई वर्षों से जेल की सजा और खराब स्वास्थ्य ने उन्हें अपने जन्मदिन पर अपने लोगों से दूर रखा था।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यहां दस सर्कुलर रोड स्थित अपनी पत्नी राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी बंगले में रह रहे हैं। वहां आधी रात को ही उस समय जश्न शुरू हो गया था जब उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव सहित परिवार के सदस्यों से घिरे हुए उन्होंने छोटा सा केक काटा। तेजस्वी यादव राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं।

राजद सुप्रीमो की पुत्री रोहिणी आचार्य इस अवसर पर मौजूद थीं।उन्होंने पिछले साल अपने पिता को अपनी एक किडनी दान किया।

इस अवसर पर लालू के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने पसंदीदा देवता भगवान कृष्ण से जुड़े उत्तर प्रदेश के एक शहर बरसाना में दिन बिताने का फैसला किया।

तेज प्रताप ने ट्विटर पर लालू के साथ एक वीडियो कॉल पर बातचीत का एक क्लिप साझा किया है जिसमें उन्होंने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी ।

राजद प्रमुख के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुभकामनाएं दी हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो को उनके जन्मदिन की बधायी एवं शुभकामना देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड