देश की खबरें | भारतीय स्वाधीनता के 75 साल, प्रधानमंत्री 12 मार्च को ‘अमृत महोत्सव’ की शुरूआत करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 को गुजरात से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की शुरूआत करेंगे । मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इसकी जानकारी दी ।

गांधीनगर, आठ मार्च देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 को गुजरात से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की शुरूआत करेंगे । मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इसकी जानकारी दी ।

रूपाणी ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री साबरमती आश्रम से 21 दिनों तक चलने वाली ‘दांडी यात्रा’ को भी हरी झंडी दिखायेंगे । भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान महात्मा गांधी साबरमती आश्रम में ही रहते थे ।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री 12 मार्च को गुजरात में रहेंगे जहां वह अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे ।

महात्मा गांधी ने दांडी मार्च की अगुवाई की थी । ब्रिटिश सरकार के नमक के एकाधिकार के खिलाफ 1930 में साबरमती आश्रम से नवसारी के दांडी तक की यात्रा की थी । यह यात्रा 12 मार्च 1930 से लेकर छह अप्रैल 1930 के बीच हुयी थी ।

पिछले हफ्ते केंद्र ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय राष्ट्रीय समिति के गठन की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोवार को कहा था कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोहों में आजादी के आंदोलन की भावना प्रदर्शित होनी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि यह 1947 से हमारी उपलब्धियों को दुनिया को दिखाने का अवसर है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\