देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 75 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को 17 सुरक्षाकर्मियों समेत कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मरीज सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,950 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 20 अगस्त अरुणाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को 17 सुरक्षाकर्मियों समेत कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मरीज सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,950 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।

कुल 75 नए मामलों में से 16 मरीज राजधानी परिसर क्षेत्र, नौ पश्चिमी कामेंग, छह पापुमपारे, पांच-पांच मरीज निचले सियांग और तिरप से, चार-चार मरीज ऊपरी सुबनसिरी, चांगलांग और लोहित से, तीन-तीन मरीज नामसाई, अंजॉ और पूर्वी सियांग से हैं।

यह भी पढ़े | Ram Mandir in Ayodhya: सिर्फ पत्थरों से बनेगा भगवान राम का भव्य मन्दिर, लोहे का नहीं होगा इस्तेमाल.

वहीं लेपरदा, पश्चिमी सियांग, पूर्वी कामेंग, तवांग और लांगडिंग जिले में दो-दो जबकि ऊपरी सियांग, निचले सुबनसिरी और दिबांग घाटी में एक-एक मरीज संक्रमित पाया गया।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि नए मरीजों में 14 अर्द्धसैनिक बल के जवान हैं, इनमें से पांच पश्चिमी कामेंग,चार लोहित, दो-दो पश्चिमी सियांग और तवांग और एक जवान ऊपरी सियांग से है।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में हल्के सुधार के संकेत, विशेषज्ञों की एक टीम रखी है नजर.

उन्होंने बताया कि सात मामलों को छोड़कर बाकी किसी मरीज में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन सभी को कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अब तक राज्य में 2,022 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक अगस्त से अब तक राज्य में संक्रमण के 1,479 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 597 सुरक्षाकर्मी हैं।

राज्य में 923 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू