देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 74 नए मामले, कुल संख्या 1,484 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 74 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,484 हो गए। नए मामलों में पांच सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 31 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 74 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,484 हो गए। नए मामलों में पांच सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 21, चांगलांग जिले में 17, लोअर सुबसिरी में 10, नमसई में नौ, त्वांग में सात, पापुम परे में चार, पूर्वी कमेंग, पूर्वी सियांग, लोहित, दिबांग घाटी, सियांग और तिरप में एक-एक नया मामला सामने आया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ असम राइफल्स के दो जवान, दो पुलिस कर्मी और सीआरपीएफ के एक सदस्य के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सीमा सड़क कार्य बल (बीआरटीएफ) के आठ कर्मी भी संक्रमित पाए गए।’’

जम्पा ने बताया कि नए मामलों में से सात के अलावा किसी में भी कोविड-19 का लक्ष्ण नहीं था। इन्हें कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: टिहरी में भारी बारिश से पुश्ते का मलबा मकान पर गिरने से 3 की मौत, देहरादून के घरों में भरा पानी.

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 150 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी 654 मरीजों का इलाज जारी है और 827 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं इस वायरस से तीन लोगों की जान भी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\