देश की खबरें | टाइटैनिक के डूबने के 73 बरस बाद पहली बार उसकी तस्वीरें आज ही के दिन सामने आईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया का सबसे बड़ा, वाष्प इंजन चालित यात्री जहाज टाइटैनिक, इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से अपनी प्रथम यात्रा पर, 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ और कभी मंजिल पर नहीं पहुंचा। समुद्र में डूबे इस जहाज की पहली तस्वीरें इसके डूबने के 73 बरस बाद चार सितंबर 1985 को पहली बार सामने आईं।

नयी दिल्ली, चार सितंबर दुनिया का सबसे बड़ा, वाष्प इंजन चालित यात्री जहाज टाइटैनिक, इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से अपनी प्रथम यात्रा पर, 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ और कभी मंजिल पर नहीं पहुंचा। समुद्र में डूबे इस जहाज की पहली तस्वीरें इसके डूबने के 73 बरस बाद चार सितंबर 1985 को पहली बार सामने आईं।

दुनिया का सबसे सुरक्षित और कभी न डूबने वाला बताया गया टाइटैनिक चार दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल 1912 को एक हिमशिला से टकराकर डूब गया था। इतिहास की शांतिकाल की सबसे बड़ी समुद्री आपदाओं में से एक इस घटना में 1,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में चार सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1665 : मुगलों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर।

1825 : प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म।

1888 : महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।

1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।

1946 : भारत में अंतरिम सरकार का गठन।

1967 : महाराष्ट्र का कोयना बांध भूकंप की चपेट में आकर ध्वस्त, 200 से ज्यादा लोगों की मौत।

1985 : 73 बरस पहले समुद्र में डूबे जहाज टाइटैनिक की तस्वीरें सामने आईं।

1999 : ईस्ट तिमोर में संपन्न जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में मतदान किया।

2000 : श्रीलंका के जाफना की बाहरी सीमाओं पर श्रीलंकाई सेना और लिट्टे उग्रवादियों के बीच संघर्ष में 316 लोग मारे गए।

2008 : केंद्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के संबंध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2009 : गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी किताब पर गुजरात में लगा प्रतिबंध हटाया।

2020 : नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के तीन सदस्यों ने भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में छह दिनों के अंतराल में ‘इनरलाइन’ क्षेत्र में तीन चोटियों का आरोहण करने की उपलब्धि हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू