देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 713 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पांच और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या शनिवार को 1253 तक पहुंच गई। वहीं, अब तक राज्य में संक्रमण के कुल 2,34,553 मामले सामने आ चुके हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 28 नवंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पांच और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या शनिवार को 1253 तक पहुंच गई। वहीं, अब तक राज्य में संक्रमण के कुल 2,34,553 मामले सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में दो तथा औरंगाबाद, भागलपुर एवं गया जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | 2 दिसंबर को मुंबई जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के हर युवक को नौकरी देने के लक्ष्य से उद्यमियों को देंगे निवेश का न्योता.

बिहार में शुक्रवार अपराह्न चार बजे से शनिवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 713 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की संख्या अबतक 2,34,553 पहुंच गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,36,770 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 668 मरीज ठीक हुए।

यह भी पढ़े | PM Modi ने अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की लैबों में बन रही कोरोना वैक्सीन का लिया जायजा, कहा- इस लड़ाई में पड़ोसी देशों की भी करेंगे मदद.

बिहार में अबतक 1,44,12,044 नमूनों की जांच की गयी है। अब तक राज्य में संक्रमित पाए गए 2,27,714 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड 19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5585 है और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.08 प्रतिशत है।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड