देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 707 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 707 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,74,091 हो गयी। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, चार नवंबर मध्य प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 707 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,74,091 हो गयी। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,987 हो गयी।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान और चीन की बढ़ेगी बेचैनी, भारत पहुंचा Rafale Aircraft का दूसरा बैच- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही ये बात.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्वालियर व राजगढ़ में दो-दो, तथा इन्दौर, भोपाल, जबलपुर, खरगोन, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, विदिशा एवं झाबुआ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 683 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 484, उज्जैन में 97, सागर में 124, जबलपुर में 207 एवं ग्वालियर में 166 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | यूपी और हरियाणा के बाद MP की शिवराज सरकार भी ला रही है ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून, सीएम बोले- हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 179 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 52, जबलपुर में 34 एवं ग्वालियर में 48 नये मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,74,091 संक्रमितों में से अब तक 1,63,250 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 7,854 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 884 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट