गुजरात में एक सप्ताह में 700 ‘सुपरस्प्रेडर’ कोरोना संक्रमित पाए गए
बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में आने वालों जैसे सब्जी विक्रेताओं को “सुपरस्प्रेडर” नाम दिया गया है क्योंकि वे कई लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखते हैं।
अहमदाबाद, 16 मई अहमदाबाद में सात मई से 14 मई के बीच सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों की जांच किए जाने पर कम से कम 700 ‘सुपरस्प्रेडर’ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले अधिकारियों ने दूध और दवा की दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद करने का आदेश दिया था। एक वरिष्ठ नौकरशाह ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में आने वालों जैसे सब्जी विक्रेताओं को “सुपरस्प्रेडर” नाम दिया गया है क्योंकि वे कई लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखते हैं।
ऐसे लोगों में सब्जी विक्रेता, किराना और दूध की दुकान के मालिक, पेट्रोल पंप कर्मी या कचरा बीनने वाले भी हो सकते हैं जो अपने काम के कारण संक्रमण के प्रसार का जोखिम उठाते हैं।
अहमदाबाद में कोविड-19 के मामलों पर संज्ञान लेने के लिए नियुक्त अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव गुप्ता ने कहा, ‘‘एक सप्ताह में कुल 33,500 सुपर स्प्रेडरों में से 12,500 (उनमें से)लोगों की जांच की गई जिनमें से 700 सुपरस्प्रेडर संक्रमित पाए गए और उन्हें पृथक-वास में भेज दिया गया।”
अहमदाबाद में सात मई से आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी बंद कर दी गई थीं जिन्हें कुछ दिन बाद कुछ शर्तों के साथ खोल दिया गया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘‘ किराने की दुकानों और सब्जी विक्रेताओं को 15 मई से अपने व्यवसाय को फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई थी, बशर्ते उनके पास स्वास्थ्य जांच कार्ड हो। एक सप्ताह में 12,500 लोगों की जांच के बाद कम से कम 700 'सुपर स्प्रेडरों' को पृथक कर दिया गया है।’’
इससे पहले 20 अप्रैल को शुरु किए गए जांच अभियान में 350 सुपरस्प्रेडर संक्रमित पाए गए थे।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल स्वास्थ्य जांच कार्डधारक विक्रेताओं या दुकानदारों से ही सामान खरीदें।
उन्होंनें बताया कि इन सुपरस्प्रेडरों को हर 14 दिन के बाद अपना कार्ड नवीनीरण कराना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

