देश की खबरें | देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक मिली: मांडविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दे दी गई है। देश भर में लोगों को टीके की 91 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दे दी गई है। देश भर में लोगों को टीके की 91 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक 25 प्रतिशत वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया,‘‘ सशक्त राष्ट्र, तेज टीकाकरण: भारत ने 70 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शाबाश भारत, कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी रखें ।’’

राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के दौरान देश भर में दी गई खुराकों की संख्या सोमवार को 91 करोड़ को पार कर गईं।

को-विन पोर्टल के अनुसार, रात 9.50 बजे तक टीके की 71 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास टीकों की 5,67,37,905 खुराकें मौजूद हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक माह में प्रतिदिन औसतन दी जाने वाली खुराकों की संख्या बढ़ी है। मई में 19.69 लाख खुराक दी गई,जो जून में बढ़कर 39.89 लाख हो गई। वहीं जुलाई में यह संख्या 43.41 लाख और अगस्त में 59.19 लाख पर पहुंच गई।

सितंबर में प्रतिदिन औसतन 79.08 लाख खुराकें दी गईं।

मंत्रालय ने कहा कि देश की आबादी को कोविड-19 से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की लगातार समीक्षा की जा रही है और उच्चतम स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था और पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\