देश की खबरें | मेघालय में भारत-बांग्लादेश की 70 प्रतिशत सीमा पर बाड़ लगा दी गई है: बीएसएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में भारत-बांग्लादेश की 70 प्रतिशत सीमा पर बाड़ लगा दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलॉन्ग, आठ जनवरी मेघालय में भारत-बांग्लादेश की 70 प्रतिशत सीमा पर बाड़ लगा दी गई है।

मेघालय फ्रंटियर में बीएसएफ महानिरीक्षक हरदीप सिंह ने कहा कि शेष कार्य के भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है, लेकिन 13 इलाकों में बाड़ लगाने के लिए ‘बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश’ से मंजूरी लेनी होगी।

सिंह ने कहा, ‘‘हम उनके सामने पहले ही यह मामला लेकर जा चुके हैं और हमें जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद पूरी सीमा पर बाड़ लगा दी जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेघालय में बांग्लादेश के साथ लगती 443 किलोमीटर की करीब 70 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ लगा दी गई है। जिन इलाकों में बाड़ नहीं लगी है, वहां कार्य प्रगति पर है।’’

बीएसएफ के आईजी ने बताया कि 10,000 से अधिक पशु और 40 करोड़ रुपए की अन्य सामग्री पिछले एक साल में सीमा के पास से जब्त की गई है।

उन्होंने कहा कि तस्कर पशुओं और अन्य सामग्रियों की तस्करी के लिए सीमा के पास बिना बाड़ के इलाकों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बीएसएफ ने सतर्कता बढ़ा दी है।

सिंह ने पूर्वोत्तर एवं मेघालय के उग्रवादी शिविरों की खासकर पड़ोसी बांग्लादेश में मौजूदगी से इनकार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी