जरुरी जानकारी | कोविड-19 महामारी के दौरान 70% वरिष्ठ नागरिकों को उचित स्वास्थ्य सेवा नहीं मिली: सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के दौरान लगभग 70 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलीं। इस दौरान 57 प्रतिशत को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई कोविड-19 महामारी के दौरान लगभग 70 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलीं। इस दौरान 57 प्रतिशत को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

मैक्स समूह की फर्म अंतरा के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई।

अंतरा की 2013 में शुरुआत हुई थी और यह मैक्स इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। अंतरा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल जरूरतों के लिए एकीकृत सेवा प्रदाता है।

अंतरा ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सर्वेक्षण में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 2,100 वरिष्ठ नागरिकों की राय ली गई।

शहरी क्षेत्रों पर आधारित यह शोध मार्च से मई के अंत तक ढाई महीने की अवधि में एयॉन इनसाइट्स मार्केट रिसर्च के सहयोग से किया गया था।

सर्वेक्षण में 53 प्रतिशत लोगों ने कहा कि बीमारी को लेकर उनकी शीर्ष चिंताओं में कोविड-19 महामारी शामिल थी।

महामारी से बचने के लिए लगभग 72 प्रतिशत ने स्व-निगरानी, ​​संतुलित आहार का विकल्प चुना और 55 प्रतिशत ने पेशेवर चिकित्सा सहायता लेने के बजाय घरेलू उपचार पर भरोसा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\