देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 70 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 1,126 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में नौ सुरक्षा कर्मियों समेत 70 और लोगों में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में ऐसे मामलों की संख्या 1,126 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 26 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में नौ सुरक्षा कर्मियों समेत 70 और लोगों में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में ऐसे मामलों की संख्या 1,126 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी परिसर क्षेत्र से 37 मामले सामने आए जिनमें से 12 चांगलांग जिले, छह तिराप, चार तवांग और चार ही पापुम पारे से हैं। इसके अलावा पूर्वी सियांग और लोहित में दो-दो मामले तथा लोअर सियांग, सियांग और पश्चिमी सियांग जिलों से एक-एक मामले सामने आया है।

यह भी पढ़े | मुंबई: अमिताभ बच्चन के निवास स्थान 'जलसा' के बाहर से BMC ने कंटेंटमेन जोन का पोस्टर हटाया : 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ एल जाम्पा ने कहा कि राजधानी परिसर क्षेत्र में 37 नये मामलों का रैपिड एंटीजन जांचों के दौरान पता चला। चांगलांग के 12 नये मरीजों में से सात अन्य राज्यों से लौटें हैं, एक मरीज स्वास्थ्य कर्मी है जबकि रनकातु टी एस्टेट में चार मामलों का पता चला।

तिराप जिले के सभी छह मरीज असम राइफल्स के जवान हैं जबकि पापुम परे इलाके में चार नये मामलों में से तीन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मी हैं और एक चिपुता इलाका का असैन्य नागरिक है।

यह भी पढ़े | चीनी ऐप UC News और UC Browser पर पूर्व कर्मचारी ने लगाया गंभीर आरोप, गुरुग्राम कोर्ट ने अलीबाबा फाउंडर जैक मा को भेजा समन.

जाम्पा ने कहा कि तवांग जिले के चार नये मामले सीमा सड़क कार्य बल (बीआरटीएफ) के कर्मी हैं और एक अन्य राज्य से लौटा है।

वहीं अन्य सभी इलाकों से सामने आए मामले, अन्य प्रदेशों से लौटे लोगों से जुड़े हैं।

उन्होंने बताया कि तीन मामलों को छोड़कर, सभी नये मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ हुए 36 लोगों को शनिवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

उन्होंने बताया कि 1,126 मामलों में से 695 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है जबकि 428 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और तीन की मौत हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड