देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 698 नए मामले सामने आए, हरियाणा में छह रोगियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 698 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितो की संख्या सोमवार को बढ़कर 2,47,926 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद/चंडीगढ़/पणजी, चार जनवरी गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 698 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितो की संख्या सोमवार को बढ़कर 2,47,926 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

वहीं हरियाणा में संक्रमण के 244 जबकि गोवा में 40 नए मरीज सामने आए।

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्य में कोविड-19 से तीन और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,321 हो गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिनभर में 898 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 2,34,558 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 9,047 है।

वहीं, हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से छह रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 2,923 हो गई है। इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 244 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,63,312 हो गई है।

राज्य के दैनिक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अब भी 2,737 लोग वायरस से संक्रमित हैं।

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 51,335 हो गई है।

एक अधिकारी ने कहा कि दिनभर में दो रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 743 हो गई है। 49,741 लोग ठीक हो चुके हैं। 851 लोग अब भी वायरस से संक्रमित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी