देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 68 नये मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 361 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोविड-19 के 68 नये मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में मार्च माह में पहला मामला सामने आने के बाद यह पहली बार है जब एक ही दिन में संक्रमण के इतने मामले सामने आए हैं।

जियो

रायपुर, 26 मई छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोविड-19 के 68 नये मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में मार्च माह में पहला मामला सामने आने के बाद यह पहली बार है जब एक ही दिन में संक्रमण के इतने मामले सामने आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्य में पिछले पांच दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के 229 नये मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अभी तक इस वायरस से 361 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 282 उपचाराधीन हैं। वहीं 79 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़े | झारखंड में आज कोरोना के 18 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 426 हुई : 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में आज 68 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि की हुई। इनमें से मुंगेली जिले में 27, बेमेतरा में 13, राजनांदगांव में 12, बालोद में छह, कांकेर में चार, बिलासपुर और जशपुर में दो-दो तथा बलरामपुर और सूरजपुर जिले में एक-एक मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि आज जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है उनमें से अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं। यह मजदूर देश के कई राज्यों से अपने गांव पहुंचे हैं। इन्हें पृथकवास केंद्रों में रखा गया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में टिड्डी दल का कहर, सीमा के आसपास इलाकों में पहुंचा झुंड.

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले आज रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)से बालोद के पांच और बलौदाबाजार जिले के एक तथा कोविड अस्पताल बिलासपुर से कोरबा जिले के एक मरीज सहित कुल सात मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई।

उन्होंने बताया कि आज नए मरीजों में राजनांदगांव जिले के 12 मरीजों में से नौ प्रवासी मजदूर हैं जो अन्य राज्यों से अपने गांव पहुंचे हैं। वहीं तीन अन्य मरीज हाल ही में उप जिलाधिकारी के वाहन चालक के संपर्क में आए थे। वाहन चालक के इस महीने की 20 तारीख को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के कुल 57,479 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर उनके नमूने की जांच की गई है। अभी तक 55,539 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 1580 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 19,076 पृथकवास केंद्र हैं जिसमें 1,86,566 लोगों को रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड