देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 674 नये मामले; 12 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 674 नये मामले सामने आए, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले 1.39 लाख से अधिक हो गए, जबकि संक्रमण के कारण 12 और मौतें होने से बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,033 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अगस्त दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 674 नये मामले सामने आए, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले 1.39 लाख से अधिक हो गए, जबकि संक्रमण के कारण 12 और मौतें होने से बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,033 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 12 मौतें हुई हैं, जो राष्ट्रीय राजधानी में जून से एक दिन में हुई सबसे कम मौतें हैं।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में हुए भर्ती.

सोमवार को, 805 नये मामले आये थे, जबकि 17 मौतें हुई थीं।

मंगलवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 9,897 हो गई, जो पिछले दिन 10,207 थी।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

23 जून को, दिल्ली में सर्वाधिक 3,947 मामले सामने आये थे।

बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,033 हो गई है और कुल मामलों की संख्या 1,39,156 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी