देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,738 नए मामले , 91 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,738 नये मामले सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,60,766 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 अक्टूबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,738 नये मामले सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,60,766 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से 91 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,554 हो गई।

यह भी पढ़े | दिल्ली के पर्यावरण मंत्री Gopal Rai ने कहा- दिल्ली निवासी कम से कम पांच लोगों को अभियान से जोड़ें और उन्हें रेड लाइट पर गाड़ी बंद करने के लिए प्रेरित करें.

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दिनमें इस महामारी से 8,430 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 14,86,926 हो गई हैं। राज्य में अभी 1,29,746 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

महाराष्ट्र में अब तक 87,68,879 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Delhi: परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने HSRP रजिस्ट्रेशन और कलर कोडेड स्टिकर पर की समीक्षा बैठक.

मुंबई शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,354 नए मामले सामने आए तथा 31 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही महानगर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,54,240 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,196 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड