देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 67,151 नए मामले, 1059 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 67,151 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 32.34 लाख हो गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त भारत में कोविड-19 के 67,151 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 32.34 लाख हो गए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल मामलों में से 24,67,758 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी जिले में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, तालाब के पास मिला शव.

मंत्रालय ने बताया कि 1,059 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 59,449 हो गई है। अभी 7,07,267 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल 32,34,474 मामलों का 21.86 प्रतिशत है।

उसने बताया कि मृत्यु दर गिरकर 1.83 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़े | Bombay High Court: व्यक्ति के धन पर केवल पहली पत्नी को दावा करने का अधिकार-बंबई उच्च न्यायालय.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अभी तक कुल 3,76,51,512 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 8,23,992 नमूनों की जांच मंगलवार को ही की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,059 लोगों की जान गई है, उनमें से 329 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद कर्नाटक के 148, तमिलनाडु के 107, आंध्र प्रदेश के 92, उत्तर प्रदेश के 72, पश्चिम बंगाल के 58, पंजाब के 49, गुजरात के 20, मध्य प्रदेश के 19 और दिल्ली तथा झारखंड के 17-17 लोग थे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 15, जम्मू-कश्मीर में 14, राजस्थान में 13, तेलंगाना, केरल तथा हरियाणा में 10-10, गोवा तथा ओडिशा में नौ-नौ, असम तथा पुडुचेरी में आठ-आठ, उत्तराखंड में छह, त्रिपुरा तथा बिहार में पांच-पांच, चंडीगढ़ में तीन, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथा मणिपुर में दो-दो और हिमाचल प्रदेश तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 59,449 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 22,794 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 6,721, कर्नाटक में 4,958, दिल्ली में 4,330, आंध्र प्रदेश में 3,460, उत्तर प्रदेश में 3,059, गुजरात में 2,928, पश्चिम बंगाल में 2,909 और मध्य प्रदेश में 1,265 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 1,178 , राजस्थान में 980, तेलंगाना में 780, जम्मू-कश्मीर में 638, हरियाणा में 623, बिहार में 519 , ओडिशा में 428, झारखंड में 347 , असम में 260, केरल में 244 , छतीसगढ़ में 221 , उत्तराखंड में 213, पुडुचेरी में 172, गोवा में 157 और त्रिपुरा में 83 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

चंडीगढ़ में 40, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 37, हिमाचल प्रदेश में 30, मणिपुर में 24, लद्दाख में 24, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी