उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी जिले में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, तालाब के पास मिला शव
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव के पास 17 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई. उसका शव बुरी हालत में पुलिस को मिला. उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि पुलिस ने की है. इससे पहले, 15 अगस्त को 13 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. उसका शव गन्ने के खेत में मिला था.
लखीमपुर खीरी, 26 अगस्त: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव के पास 17 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई. उसका शव बुरी हालत में पुलिस को मिला. उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि पुलिस ने की है. पिछले 10 दिनों में इस जिले में किसी किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का ये दूसरा मामला है. मंगलवार की सुबह शव बरामद होने के किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई.
पुलिस ने शुरू में कहा था कि लड़की की धारदार हथियार से हत्या की गई है और उसकी गर्दन पर चोट के निशान हैं. शव उसके गांव से करीब 200 मीटर दूर एक सूखे हुए तालाब के पास मिला था. एसपी सतेन्द्र कुमार ने कहा है, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. हम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. हमें जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है."
किशोरी के रिश्तेदारों के अनुसार, वह छात्रवृत्ति फार्म भरने के लिए पड़ोसी शहर जाने के लिए सोमवार को घर से निकली थी. हालांकि, जब वह नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस को सूचित किया. लड़की के चाचा ने पत्रकारों से कहा, "मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या कहूं या किस पर संदेह करना है. वह सोमवार को सुबह 8.30 बजे के आसपास चली गई. हमें किसी पर शक नहीं है."
इससे पहले, 15 अगस्त को 13 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. उसका शव गन्ने के खेत में मिला था. यह खेत आरोपियों में से एक का था. उसके गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

