देश की खबरें | दिल्ली में जेल के संक्रमित 67 कैदियों, 11 कर्मचारियों का चल रहा उपचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के तीन जेल परिसरों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 60 से ज्यादा कैदियों और 11 कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल दिल्ली के तीन जेल परिसरों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 60 से ज्यादा कैदियों और 11 कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा, ‘‘अब तक कुल 190 कैदी संक्रमित हुए हैं।’’

अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक दिल्ली की जेलों के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 78 है। इनमें से जेल के 11 कर्मचारी भी हैं।

गोयल ने कहा, ‘‘संक्रमण के 190 मामलों में 121 कैदी ठीक हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो गयी। फिलहाल 67 उपचाराधीन मरीज हैं। जेल के 304 कर्मी अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 293 कर्मी ठीक हो चुके हैं और 11 का उपचार चल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि मंडोली जेल के अधीक्षक और तिहाड़ जेल के दो डॉक्टरों समेत 11 कर्मी संक्रमित हुए हैं।

रोहिणी जेल में संक्रमण का पहला मामला पिछले साल 13 मई को आया था। मंडोली जेल में 15 जून और चार जुलाई को एक-एक कैदी की मौत हो गयी। दोनों कैदी वरिष्ठ नागरिक थे।

अधिकारियों ने कहा था कि पिछले साल मार्च में महामारी की शुरुआत के बाद से जेल विभाग सतर्क है और कर्मचारियों से साफ-सफाई बनाए रखने और उचित दूरी का पालन करने को कहा गया था। जेल परिसरों के भीतर कैदियों के भीतर भी जागरूकता फैलायी गयी थी।

महामारी फैलने के बीच भीड़-भाड़ कम करने के मकसद से पिछले साल कुल 1184 दोषियों और 5500 विचाराधीन कैदी जेल से रिहा किए गए थे।

इससे पहले जेल अधिकारियों ने कहा था कि मंजूर परोल की अवधि बीतने के बाद कैदियों के वापस आने पर स्थिति को संभालना कठिन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी