देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 667 नए मामले, नौ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 667 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,73,384 तक पहुंच गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, तीन नवंबर मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 667 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,73,384 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,974 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Firecrackers Ban in Rajasthan: राजस्थान में पटाखे बेचने पर 10 हजार और आतिशबाजी करने पर 2 हजार का लगेगा जुर्माना.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से जबलपुर, राजगढ़ व विदिशा में दो-दो, तथा भोपाल, खरगोन, होशंगाबाद में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 682 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 483, उज्जैन में 97, सागर में 124, जबलपुर में 206 एवं ग्वालियर में 164 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी और तेजप्रताप यादव पर हलफनामें में संपत्ति की जानकारी छुपाने का आरोप, JDU ने चुनाव आयोग से नामांकन रद्द करने की मांग की.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 148 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 61, जबलपुर में 39 एवं ग्वालियर में 28 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,73,384 संक्रमितों में से अब तक 1,62,366 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,044 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 912 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट