देश की खबरें | बाल देखभाल केंद्रों के 64 प्रतिशत बच्चों को घर भेजा गया: यूनिसेफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूनिसेफ ने शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर एहतियात के तौर पर बाल देखभाल केंद्रों के 64 प्रतिशत बच्चों (करीब 1.46 लाख बच्चों) को उनके घर वापस भेज दिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर यूनिसेफ ने शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर एहतियात के तौर पर बाल देखभाल केंद्रों के 64 प्रतिशत बच्चों (करीब 1.46 लाख बच्चों) को उनके घर वापस भेज दिया गया है।

न्यायालय ने महामारी के बीच देश भर के विभिन्न बाल गृहों की स्थिति के बारे में अप्रैल में स्वत: संज्ञान लिया था और राज्य सरकारों तथा अन्य अधिकारियों को उनकी सुरक्षा के लिए निर्देश जारी किया था।

यह भी पढ़े | मुंबई: माहिम में 57 इंच की पानी की पाइप लाइन फटी, दादर, माटुंगा और अन्य क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित.

एक बयान के अनुसार पिछले शनिवार और रविवार को एक सम्मेलन के दौरान उच्चतम न्यायालय किशोर न्याय समिति और यूनिसेफ ने महामारी के दौरान बाल संरक्षण पर विभिन्न राज्यों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की और उनका जायजा लिया।

बाल अधिकारियों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र निकाय ने कहा कि अप्रैल 2020 में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बाल देखभाल केंद्रों में देखभाल और सुरक्षा की जरूरत वाले 64 प्रतिशत बच्चों को उनके परिवारों के पास भेज दिया गया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: सरकार के साथ बैठक में होठों पर अंगुली रख आधे घंटे मौन रहे किसान, जानें 5 घंटे मीटिंग में क्या-क्या हुआ?.

बयान के अनुसार 2,27,518 में से 1,45,788 बच्चों को उनके परिवारों के पास भेजा गया।

यूनिसेफ ने कहा कि देश भर के विभिन्न बाल देखभाल केंद्रों में कम से कम 132 बच्चों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\