देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 63,509 नये मामले आये, संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 72,39,389 हुये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के 63,509 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 72,39,389 हो गये, जबकि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 63 लाख से अधिक हो चुकी है और मरीजों के ठीक होने की दर 87.05 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर देश में कोविड-19 के 63,509 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 72,39,389 हो गये, जबकि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 63 लाख से अधिक हो चुकी है और मरीजों के ठीक होने की दर 87.05 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह आठ बजे कोविड-19 से संबंधित आंकड़ों को अद्यतन किया।

यह भी पढ़े | Delhi Air Quality: राजधानी दिल्ली में हवा खतरे के निशान के पार पहुंची, आनंद विहार सहित कई इलाकों में दिखा असर.

अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में बीमारी से 730 और मरीजों की मौत हो गयी । इन मौतों के साथ ही देश में महामारी से मरने वाले लोगों की अब तक की संख्या 1,10,586 पर पहुंच गयी है।

लगातार छह दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख के नीचे है।

यह भी पढ़े | यदि हम सरकार बनीं तो सबसे पहली कैबिनेट मीटिंग 10 लाख युवाओं को नौकरी देने की होगी- RJD नेता तेजस्वी यादव: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,26,876 है, जो कुल मामलों का 11.42 प्रतिशत है, जबकि अब तक इस बीमारी से ठीक हुये लोगों की संख्या बढ़कर 63,01,927 हो गई है।

देश में कोविड-19 मामले में मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख मामले थे ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए मंगलवार को 11,45,015 नमूनों की जांच की गई, जबकि देशभर में 13 अक्टूबर तक कुल 9,00,90,122 नमूनों की जांच हो चुकी है।

इस महामारी में जान गंवाने वाले 730 नए लोगों में महाराष्ट्र से 187, कर्नाटक से 87, पश्चिम बंगाल से 62, तमिलनाडु से 57, दिल्ली से 45, आंध्र प्रदेश से 35 और पंजाब से 34 मरीज हैं।

देश में अब तक कुल 1,10,586 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 40,701, तमिलनाडु में 10,371, कर्नाटक में 10,123, उत्तर प्रदेश में 6,466, आंध्र प्रदेश में 6,291, दिल्ली में 5,854, पश्चिम बंगाल में 5,744, पंजाब में 3,894 और गुजरात में 3,584 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुईं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आँकड़ों से मिलान किया जा रहा है।’’

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\