देश की खबरें | मिजोरम में लाई स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में 62.32 प्रतिशत मतदान हुआ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, चार दिसंबर मिजोरम में 25 सदस्यीय लाई स्वायत्त जिला परिषद (एलएडीसी) के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में 62.32 प्रतिशत मतदान हुआ। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यहां कुल मतदाताओं की संख्या 51,456 है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: मेरठ के ज्वैलरी डिजाइनर हर्षित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक अंगूठी में जड़े 12,638 हीरे.

उन्होंने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद चार बजे शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

मिजोरम राज्य चुनाव आयोग में सचिव टेरेसी वनलालह्रई ने बताया कि 111 मतदान केंद्रों में से कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | GHMC Election Results 2020: हैदराबाद चुनाव में BJP की जीत पर सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद, कहा -भाग्यनगर का भाग्योदय प्रारंभ हो रहा है.

उन्होंने कहा कि अंतिम मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है क्योंकि विस्तृत रिपोर्ट की अभी प्रतीक्षा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर मतदान के दौरान सामाजिक दूरी और अन्य संबंधित दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया गया।

चुनाव के लिए कुल 72 उम्मीदवार मैदान में हैं और माना जा रहा है कि मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और उसके राजग सहयोगी भाजपा के बीच है। राज्य में दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं है।

मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)