देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,059 नए मामले सामने आये, 112 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,059 नये मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,45,020 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 अक्टूबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,059 नये मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,45,020 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से 112 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,264 हो गई।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में 13 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज.

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दिन के दौरान इस महामारी से 5,648 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 14,60,755 हो गई हैं। राज्य में अभी 1,40,486 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

महाराष्ट्र में अब तक 86,08,928 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच हो चुकी है। राज्य में इस महामारी के रोगियों के स्वस्थ होने की दर 88.8 फीसदी है जबकि मृत्युदर 2.63 फीसदी है।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 4136 नए केस, 33 की मौत: 25 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुंबई शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 1,222 नए मामले सामने आए तथा 46 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही महानगर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,51,281 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,105 हो गई।

नासिक में 113 नये मामले सामने आए, जबकि पुणे शहर में 298, पिंपरी-चिंचवाड में 150 और नागपुर में 276 नये मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट