देश की खबरें | त्रिपुरा में 'घोटाला उजागर होने के बाद' अखबार की 6,000 प्रतियां नष्ट की गयीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के गोमती जिले में शनिवार को लोगों के एक समूह द्वारा बसों पर लदे अखबार की करीब छह हजार प्रतियां छीन कर नष्ट कर दी गयीं। उस समाचार पत्र में राज्य के कृषि विभाग में कथित भ्रष्टाचार की रिपोर्टें प्रकाशित हुयी थीं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, सात नवंबर त्रिपुरा के गोमती जिले में शनिवार को लोगों के एक समूह द्वारा बसों पर लदे अखबार की करीब छह हजार प्रतियां छीन कर नष्ट कर दी गयीं। उस समाचार पत्र में राज्य के कृषि विभाग में कथित भ्रष्टाचार की रिपोर्टें प्रकाशित हुयी थीं।

पुलिस अधीक्षक (गोमती) लकी चौहान ने कहा कि उदयपुर के राधाकिशोरपुर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है और अपराधियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | अमेरिकी चुनाव का सस्पेंस खत्म, जो बिडेन होंगे अमेरिका के नए राष्ट्रपति: 7 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दैनिक ‘प्रतिवादी कलम’ के संपादक अनल रॉय चौधरी ने कहा, "सुबह बसों से विभिन्न जिलों में भेजी जा रही करीब 6,000 प्रतियां छीन ली गईं। उनमें से आधे को जला दिया गया और शेष को फाड़कर फेंक दिया गया।"

रॉय चौधरी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 11 लोगों ने समाचार पत्रों के बंडलों को जबरदस्ती बसों से उतार दिया और उन्हें नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020 Exit Polls Result: आजतक- Axis My India एग्जिट पोल के अनुसार RJD बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी, तेजस्वी यादव CM के लिए पहली पसंद.

उन्होंने कहा कि दैनिक समाचार पत्र ने कृषि विभाग में कथित रूप से 150 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में पिछले तीन दिनों से रिपोर्ट की एक श्रृंखला प्रकाशित की और यह संभवत: उसी का परिणाम है।

चौहान ने कहा कि जांच जारी है और दोषी लोगों को गिरफ्तार करने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

उधर, अगरतला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने पुलिस उप-महानिरीक्षक सौमित्र धर से मुलाकात की और इस घटना के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

राज्यों के पत्रकारों के एक संगठन ‘एसेंबली ऑफ जर्नलिस्ट्स (एओजे) ने अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है। इसके बाद वे पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\