देश की खबरें | मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ बलात्कार के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने अलवर जिले में मानसिक रूप से कमजोर 19 वर्षीय युवती के साथ कथित रुप से बलात्कार करने के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है।
जयपुर, चार अक्टूबर राजस्थान पुलिस ने अलवर जिले में मानसिक रूप से कमजोर 19 वर्षीय युवती के साथ कथित रुप से बलात्कार करने के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि घटना अलवर जिले के नौगांव गांव की है जहां 60 वर्षीय बुजुर्ग पड़ोसी ने युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना के वक्त युवती की मां किसी काम से बाहर गई थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि युवती की मां से मिली तहरीर के आधार पर नौगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि युवती की मेडिकल जांच करवा ली गई है और आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि युवती के मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उसका बयान नहीं किया जा सकता।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)