देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 60 नए मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में कोविड-19 के 60 नए मामले आए और एक मरीज की मौत हो गयी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, दो दिसंबर पुडुचेरी में कोविड-19 के 60 नए मामले आए और एक मरीज की मौत हो गयी ।

नए मामलों के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 37,079 हो गयी है। सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में 3,432 नमूनों की जांच की गयी।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में अब जानवरों की एंट्री.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जेआईपीएमईआर में 63 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। इसे मिला कर, संक्रमण के कारण यहां पर 612 लोगों की मौत हो चुकी है।

निदेशक ने बताया कि पुडुचेरी से 29, कराईकल से 11 और माहे से 20 मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: साले की बेटी से थे अवैध संबंध, पत्नी बन रही थी रोड़ा- कर दी हत्या लेकिन ऐसे खुल गई पोल.

पिछले 24 घंटे के दौरान 65 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

निदेशक ने कहा कि पुडुचेरी में संक्रमण दर 1.65 प्रतिशत है और 432 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक कुल 36,035 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड