विदेश की खबरें | पापुआ न्यू गिनी में 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी वापस ली गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह आया। इसका केंद्र न्यू ब्रिटेन द्वीप पर किम्बे शहर से 194 किलोमीटर (120 मील) पूर्व में समुद्र तट पर था।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह आया। इसका केंद्र न्यू ब्रिटेन द्वीप पर किम्बे शहर से 194 किलोमीटर (120 मील) पूर्व में समुद्र तट पर था।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप के तुरंत बाद सुनामी की चेतावनी जारी की थी जिसे बाद में वापस ले लिया गया।
चेतावनी केंद्र ने पापुआ न्यू गिनी तटरेखा के कुछ हिस्सों में एक से तीन मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की थी। निकटवर्ती सोलोमन द्वीप के लिए 0.3 मीटर की छोटी लहरें उठने की चेतावनी को भी वापस ले लिया गया।
भूकंप से किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। न्यू ब्रिटेन द्वीप पर 5,00,000 से अधिक लोग रहते हैं।
पापुआ न्यू गिनी के सबसे नजदीकी पड़ोसी ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने कहा कि उसके देश में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। न्यूजीलैंड के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
पापुआ न्यू गिनी के प्रशांत ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित होने के कारण यहां अकसर भूकंप आते रहते हैं। ‘रिंग ऑफ फायर’ धनुष के आकार की वह रेखा है जो प्रशांत महासागर के उस हिस्से में हैं जहां सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी हैं और इसलिए यहां भूकंप आने का खतरा अत्यधिक रहता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)