जरुरी जानकारी | राज्यों को एम्फोटेरिसिन-बी की 6.67 लाख शीशियां आवंटित, उपलब्धता बढ़ाने के लिए उठा रहे कदम : सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उत्पादन बढ़ाने व आयात के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एम्फोटेरिसिन-बी की अबतक 6.67 लाख से अधिक शीशियां मुहैया कराई गईं हैं।
रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उत्पादन बढ़ाने व आयात के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एम्फोटेरिसिन-बी की अबतक 6.67 लाख से अधिक शीशियां मुहैया कराई गईं हैं।
मंत्रालय ने कहा, "सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तथा केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के लिए एम्फोटेरिसिन-बी की 6.67 लाख से अधिक शीशियां जुटाने में सक्षम हुई है। इसके अलावा एम्फोटेरिसिन डीऑक्सीकोलेट और पॉसकोनाजोल जैसी अन्य दवाएं इस बीमारी के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं।"
उसने कहा कि घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने को लेकर सरकार कच्चे माल से संबंधित दवा निर्माताओं के मुद्दों का समाधान करने के लिए लगातार उनके साथ काम में लगी हुई है।
इसके अलावा औषधि विभाग और ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने निर्माताओं की पहचान, वैकल्पिक दवाओं और नई विनिर्माण सुविधाओं के शीघ्र अनुमोदन के लिए उद्योग के साथ सक्रियता से काम कर रहा है।
सरकार ने इसके अलावा मौजूदा निर्माताओं से लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी का उत्पादन बढ़ाने के लिए भी कहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)