विदेश की खबरें | यूनान द्वीप समूह में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एथेंस के भूगतिकी संस्थान के अनुसार, भूकंप समुद्र तल से 37 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एथेंस के भूगतिकी संस्थान के अनुसार, भूकंप समुद्र तल से 37 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

क्रीट द्वीप के शहर इराक्लियो में एक मुख्य सड़क को बंद करना पड़ा क्योंकि भूकंप के झटके के कारण एक परित्यक्त इमारत के मलबे सड़क पर गिर गए थे।

नागरिक सुरक्षा मंत्री इयोनिस केफालोगियानिस ने क्रीट की यात्रा से पहले एथेंस के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘सौभाग्य से प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि समुद्र की गहराई में भूकंप आने के कारण कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है।’’

अधिकारियों ने कहा कि एजियन सागर के सभी द्वीप समूहों पर भूकंप के झटके व्यापक रूप से महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर बचाव दल को द्वीप पर भेजा गया।

क्षेत्रीय सरकार के आधिकारी जियोर्गोस त्सापाकोस ने प्रभावित इलाकों के शुरुआती आकलन के बाद सरकारी टेलीविजन को बताया, ‘‘भूकंप से किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’

भूकंप एवं नियोजन संरक्षण संगठन के निदेशक एफथिमिओस लेक्कास ने कहा कि समुद्र की गहराई में भूकंप आने से आमतौर पर सतह पर कम क्षति होती है।

यूनान भूकंप की आशंका वाले क्षेत्र में स्थित है तथा वहां अक्सर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\