जरुरी जानकारी | दिसंबर में 6.03 करोड़ ई-इनवॉयस निकाले गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनियों द्वारा दिसंबर 2020 में 6.03 करोड़ माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ई-इनवॉयस (ई-बिल) निकाले गए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, दो जनवरी कंपनियों द्वारा दिसंबर 2020 में 6.03 करोड़ माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ई-इनवॉयस (ई-बिल) निकाले गए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

यह आंकड़ा नवंबर से अधिक है। नवंबर में 5.89 करोड़ ई-इनवॉयस निकाले गए थे।

सरकार ने 500 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाली इकाइयों के लिए एक अक्टूबर, 2020 से बी2बी लेनदेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक इनवॉयस या ई-इनवॉयस निकालना अनिवार्य कर दिया है।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शनिवार को बयान में कहा कि जीएसटी ई-इनवॉयस प्रणाली जीएसटी प्रणाली में पासा पलटने वाली है। इसने अपनी तीन माह की यात्रा पूरी कर ली है। करदाता सुगमता से नए मंच से जुड़े हैं।

बयान में कहा गया है कि नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) द्वारा विकसित ई-इनवॉयस प्रणाली से 37,000 से अधिक करदाताओं ने पिछले तीन माह के दौरान 16.80 करोड़ इनवॉयस रेफरेंस नंबर (आईआरएन) निकाले हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘अक्टूबर, 2020 में 4.95 करोड़ ई-इनवॉयस निकाले गए। नवंबर में यह आंकड़ा बढ़कर 5.89 करोड़ और दिसंबर में 6.03 करोड़ पर पहुंच गया।’’

एनआईसी द्वारा विकसित ई-वे बिल प्रणाली से सितंबर से दिसंबर, 2020 के दौरान पिछले वर्षों के समान महीनों की तुलना में अधिक ई-वे बिल निकाले गए।

बयान में कहा गया कि इस प्रणाली को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिला है। इस अवधि के दौरान आईआरएन निकालने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\