देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,937 नये मामले, 21 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,937 नये मामले सामने आये जबकि प्रदेश में महामारी के कारण 21 लोगों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

जयपुर, चार फरवरी राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,937 नये मामले सामने आये जबकि प्रदेश में महामारी के कारण 21 लोगों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 5,937 नए संक्रमित मिले।

विभाग के अनुसार नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 942, जोधपुर में 503, राजसमंद में 360, डूंगरपुर में 352, अलवर में 334 और उदयपुर में 330 संक्रमित शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार राज्य में 10,560 और लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं । इसके अनुसार प्रदेश में 54,869 मामले उपचाराधीन है ।

विभाग के अनुसार महामारी से 21 लोगों की मौत हुयी है जिनमें जयपुर में छह, कोटा में तीन, अजमेर,जोधपुर, करौली में दो दो, बाड़मेर, भतरपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, दौसा, नागौर में एक एक संक्रमित की मौत शामिल है।

राज्य में इस घातक संक्रमण में अब तक कुल मिलाकर 9,553 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\