देश की खबरें | नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 58 नए मामले, अब तक 22 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले में बुधवार सुबह तक कोविड-19 संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस की वजह से जिले में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 24 घंटे के अंदर 17 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

नोएडा, एक जुलाई गौतमबुद्ध नगर जिले में बुधवार सुबह तक कोविड-19 संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस की वजह से जिले में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 24 घंटे के अंदर 17 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार सुबह तक कोविड-19 से 58 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें मिलाकर जनपद में अब तक 2,362 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें 1,523 लोग उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 817 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट में TikTok की पैरवी करने से पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी का साफ इनकार, कहा-चीनी एप के लिए सरकार के खिलाफ नहीं जाएंगे.

उन्होंने बताया कि जो मरीज आज संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से जनपद में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

दोहरे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हॉटस्पॉट और संक्रमण की आशंका वाले क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग व जांच कर रहा है तथा जो व्यक्ति कोरोना वायरस का संदिग्ध पाया जाता है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एंटीजन किट के माध्यम से भी लोगों की जांच की जा रही है। बुधवार को जनपद के कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने इस किट से जांच की।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद में 313 निषिद्ध क्षेत्र हैं। जिनमें श्रेणी-1 में 257 तथा श्रेणी-2 में 56 जगह चिन्हित हैं। इन जगहों को सील करके जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग वहां पर सैनिटाइजेशन आदि का कार्य कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज