उ प्र में पृथकवास में रहने के बाद ईरान से लौटे तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे में 57 लोग पहुंचे लदाख

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जमात

करगिल, 21 अप्रैल ईरान से लौटे तीर्थयात्रियों को उत्तर प्रदेश में पृथकवास में रखे जाने के बाद उनमें से 57 लोगों का पहला जत्था भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान से यहां मंगलवार को पहुंचा।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वापस लौटे व्यक्ति अभी घर नहीं जा सकेंगे क्योंकि उन्हें उनकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए अगले 14 दिन तक पृथकवास के दूसरे चरण में रहना होगा।

लदाख के प्रखंड आयुक्त और सचिव सौगत बिस्वास ने ट्वीट किया, “केंद्र शासित क्षेत्र प्रशासन को यह घोषणा करते हुए हर्ष हो रहा है कि ईरान से लौटे 57 लोग पृथकवास में रहने के बाद वापस करगिल आ गए हैं।”

करगिल जिला विकास आयुक्त बशीर उल हक चौधरी ने बताया कि तीर्थयात्रा के लिए करगिल से ईरान गए 550 से अधिक लोगों को कोरोना वायरस फैलने के चलते मार्च के अंतिम सप्ताह में ईरान से निकाल कर लाया गया था।

उन्होंने कहा कि ईरान से लाए गए अन्य लोगों को देश के विभिन्न भागों में पृथकवास में रखा गया है।

चौधरी ने पीटीआई- से कहा, “करगिल से 850 से अधिक लोग तीर्थयात्रा के लिए ईरान गए थे। उनमें से 300 अभी भी ईरान में हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट