देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 5,537 नए मामले, अब तक इस बीमारी से 8,053 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 5,537 नए मरीज सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,80,298 हो गये। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, एक जुलाई महाराष्ट्र में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 5,537 नए मरीज सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,80,298 हो गये। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इससे पहले राज्य में एक दिन में सर्वाधिक 5,493 नये मामले 28 जून को सामने आये थे।

यह भी पढ़े | SSC CGL 1 Result 2019: सीजीएल टियर 1 परीक्षा के नतीजे घोषित, ssc.nic.in पर देखें परिणाम.

विभाग ने बताया कि इस संक्रमण से 198 और मरीजों की मौत के साथ राज्य में महामारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,053 हो गई।

विभाग के मुताबिक, बुधवार को कोरोना वायरस के 2,243 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में स्वस्थ हो चुके रोगियों की संख्या 93,154 पहुंच गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार का फैसला, कोविड-19 रोगियों के लिए निजी एम्बुलेंस की लेगी सेवा.

महाराष्ट्र में अभी उपचाररत मरीजों की संख्या 79,091 है। राज्य में अबतक 9,92,723 लोगों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में बुधवार को सामने आये 5,537 नये मामलों में मुम्बई से 1487, पुणे से 707, औरंगाबाद से 256 मरीज हैं।

मुम्बई शहर समेत मुम्बई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में बुधवार को सर्वाधिक 3,688 नये मामले सामने आने के साथ इस क्षेत्र में कोरोना वायरस के कुल मामले 1,29,088 हो गये।

जो 198 और मौत हुई है उनमें 69 मरीज मुम्बई के थे।

उधर, नागपुर में पुलिसकर्मियों और नागपुर केंद्रीय कारावास के कर्मियों समेत और 44 लोग बुधवार को संक्रमित पाये गये। शहर में कुल मामले 53 हो गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें