जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री जन धन योजना के खाताधारकों में 55 प्रतिशत महिलाएं : वित्त मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत कुल खाताधारकों में महिलाओं की संख्या 55 प्रतिशत है। यह सरकार की वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहन की प्रमुख योजना है।

नयी दिल्ली, आठ मार्च वित्त मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत कुल खाताधारकों में महिलाओं की संख्या 55 प्रतिशत है। यह सरकार की वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहन की प्रमुख योजना है।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को महिला दिवस पर उन योजनाओं का ब्योरा साझा किया जिनमें महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान है।

मंत्रालय ने कहा कि इन योजनाओं से महिलाएं वित्तीय रूप से सशक्त हुई हैं और अब वे अपने उद्यमी बनने के सपने को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही हैं।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि 24 फरवरी, 2021 तक पीएमजेडीवाई के तहत कुल खाताधारकों की संख्या 41.93 करोड़ थी। इनमें महिला खाताधारकों की संख्या 23.21 करोड़ थी।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के बारे में मंत्रालय ने बताया कि 26 फरवरी, 2021 तक इसके अंतर्गत महिला उद्यमियों को 68 प्रतिशत या 19.04 करोड़ खातों को 6.36 लाख करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए गए हैं।

जन धन योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में की थी। इस योजना की शुरुआत उसी साल 28 अगस्त को हुई थी। इसके तहत परिवार में कम से कम एक व्यक्ति का बैंक खाता खोलने का लक्ष्य था।

वर्ष 2018 में सरकार ने पीएमजेडीवाई 2.0 की शुरुआत की थी।

इसमें लक्ष्य को प्रत्येक परिवार से प्रत्येक बैंकिंग सुविधा से वंचित बालिग व्यक्ति कर दिया गया था। इसके साथ ही 28 अगस्त, 2018 के बाद खोले गए पीएमजेडीवाई खातों के लिए रूपे कार्ड पर दुर्घटना बीमा कवर को दोगुना कर दो लाख रुपये कर दिया गया था।

पीएमएमवाई योजना की शुरुआत आठ अप्रैल, 2015 को हुई थी। इसके तहत 10 लाख रुपये तक का गैर-कॉरपोरेट, गैर कृषि लघु/सूक्ष्म उपक्रम कर्ज दिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\