देश की खबरें | मध्यप्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 544 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 17,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 544 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 17,201 तक पहुंच गयी।

भोपाल, 11 जुलाई मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 544 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 17,201 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से छह और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 644 हो गयी है।

यह भी पढ़े | असम के कामरूप मेट्रोपोलियन में 19 जुलाई शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया लॉकडाउन: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन और भोपाल में दो और राजगढ़ में एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 261 मौत इंदौर में हुई है। उज्जैन में 71, भोपाल में 118, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 22, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गणेश उत्सव में 4 फुट से बड़ी प्रतिमा पर रोक, जारी हुआ गाइडलाइन.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 17,201 संक्रमितों में से अब तक 12,679 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 3,878 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 101 नये मामले मुरैना जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 89, भोपाल में 72, ग्वालियर में 58, शिवपुरी में 33 एवं जबलपुर में 22 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि शनिवार को 198 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,518 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\