देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,218 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,218 नए मामले सामने आए, जबकि एक और मरीज ने महामारी के चलते जान गंवा दी। इससे राज्य में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 79,50,240 पर पहुंच गई और मृतकों का कुल आंकड़ा 1,47,893 हो गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

मुंबई, 23 जून महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,218 नए मामले सामने आए, जबकि एक और मरीज ने महामारी के चलते जान गंवा दी। इससे राज्य में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 79,50,240 पर पहुंच गई और मृतकों का कुल आंकड़ा 1,47,893 हो गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,479 नए मरीजों की पहचान हुई। इसमें बताया गया है कि राज्य में बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को 60 फीसदी ज्यादा मामले सामने आए। बुधवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,260 नए मामले व तीन और मौतें दर्ज की गई थीं। सबसे ज्यादा 13,614 मामले मुंबई में रिकॉर्ड किए गए थे। पड़ोसी ठाणे जिले में 5,488 और पुणे में 2,443 मरीज संक्रमित मिले थे।

रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम के बाद से 4,989 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिससे वायरस से अब तक उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 77,77,480 पर पहुंच गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर 97.83 फीसदी है। वहीं, राज्य में कोविड मृत्यु दर 1.86 फीसदी आंकी गई है।

इसमें बताया गया है कि बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 4,166 मामले मुंबई सर्किल में दर्ज किए गए, जिसमें पूरा मुंबई महानगर क्षेत्र शामिल है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे सर्किल में 665, नागपुर सर्किल में 135, कोल्हापुर सर्किल में 72, अकोला सर्किल में 63, नासिक में 62, लातूर में 31 और औरंगाबाद सर्किल में 24 मामले सामने आए।

इसमें बताया गया है कि बृहस्पतिवार को मुंबई में संक्रमण से एकमात्र मौत मुंबई में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस