देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 518 नए मामले, 13 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में कोविड-19 के 518 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,111 हो गई। वहीं, 13 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 418 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 16 सितम्बर पुडुचेरी में कोविड-19 के 518 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,111 हो गई। वहीं, 13 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 418 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 401 मरीज ठीक भी हुए हैं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Boat Tragedy: कोटा के चंबल नदी में नाव हादसा, सीएम अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपए मुआवजा देने का किया ऐलान.

उन्होंने बताया कि यहां मरीजों के ठीक होने की दर 75.43 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.98 प्रतिशत है।

कुमार ने बताया कि कुल 21,111 मरीजों में से अभी यहां अभी 4,770 रोगियों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और 15,923 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Bollywood-Drug Traffickers ‘Nexus’: बॉलीवुड और ड्रग्स तस्करों के बीच NCB को नहीं मिला कोई संबंध, सरकार ने संसद में किया खुलासा.

इस बीच, तेलंगाना में 2,273 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले 1.62 लाख हो गए। वहीं 12 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 996 हो गई।

केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में 80 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,499 हो गई। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 44 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट