देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 के 517 नए मामले सामने आए, पांच और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और मरीजों की जान चली गयी जिन्हें मिलाकर अबतक प्रदेश में 1,189 लोगों की मौत इस महामारी में हो चुकी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 16 नवंबर बिहार में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और मरीजों की जान चली गयी जिन्हें मिलाकर अबतक प्रदेश में 1,189 लोगों की मौत इस महामारी में हो चुकी है।

वहीं, इस अवधि में कोविड-19 के 517 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही बिहार में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,27,433 हो गयी है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3797 नए केस, 99 की मौत: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से पटना, अररिया, भोजपुर, कैमूर तथा वैशाली जिले में एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 1,189 हो गयी।

बिहार में रविवार अपराहन चार बजे से सोमवार चार बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 517 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक सामने आए कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 2,27,433 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी, महिला CCTV में कैद, FIR दर्ज.

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,08,096 नमूनों जांच की गयी और कोरोना वायरस से संक्रमित 597 मरीज ठीक हुए।

बिहार में अबतक 1,29,77,501 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,20,461 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,782 है और प्रदेश में संक्रमण से मुक्त होने की दर 96.93 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस