देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 से 51 और मौतें; संक्रमण के मामले 50 हजार के करीब पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोविड-19 से 51 और लोगों की मौत होने से शुक्रवार को राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,307 हो गई, जबकि 1,555 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले 49,378 तक पहुंच गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 28 अगस्त पंजाब में कोविड-19 से 51 और लोगों की मौत होने से शुक्रवार को राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,307 हो गई, जबकि 1,555 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले 49,378 तक पहुंच गए।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है।

यह भी पढ़े | CM Captain Amarinder Singh: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद को 7 दिन के लिए किया सेल्फ-क्‍वारंटीन.

बुलेटिन में कहा गया कि लुधियाना में 12 मौतें हुई हैं और बाकी मौतें बठिंडा, बरनाला, गुरदासपुर, कपूरथला और मोहाली सहित अन्य जिलों में हुई हैं।

जालंधर में कोविड-19 के 211 मामले, गुरदासपुर में 182, लुधियाना में 140, पटियाला में 109 और फरीदकोट में 115 मामले आये हैं।

यह भी पढ़े | NEET-JEE Exams 2020 Row: सीएम ममता बनर्जी ने कहा- पीएम मोदी को ‘मन की बात’ में छात्रों से नीट और जेईई की परीक्षा के बारे में सुझाव लेना चाहिए.

संक्रमण से उबरने के बाद कुल 2,036 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कोविड-19 से 33,008 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 15,063 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज